साली को नौकरी लगवाने का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण
-गहने हड़पने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साली को नौकरी लगवाने का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण। जिला पश्चिम में एक महिला को उसके बहनोई द्वारा नौकरी लगवाने का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडि़ता का पति से अनबन होने की बात सामने आई है। पीडि़ता ने बहनोई को नामजद कर केस दर्ज कराया है।
केंद्रीय कारागार में पानी की मटकी भरने को लेकर विवाद,बंदी से मारपीट
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि उसकी अपने पति से अनबन के चलते वह अपने पीहर में ही रह रही है। कुछ दिनों से उसके बहनोई ने नौकरी का झांसा देकर उससे पहली बार दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लगातार यौन शोषण करने लगा।
आरोपी बहनोई ने उसके जेवरात और रुपए भी नौकरी दिलवाने के नाम पर हड़प लिए। घटना को लेकर पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया है। अग्रिम जांच जारी है। पीडि़ता काफी समय से यौन शोषण का शिकार हो रही थी अब केस दर्ज कराया है।
