मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान ने बचाई मरीज की जान

  • तीसरी बार उपलब्ध कराया ब्लड
  • लाइव डोनर की मदद से तुरंत व्यवस्था
  • एमडीएम अस्पताल में भर्ती मरीज को समय पर मिला रक्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान ने बचाई मरीज की जान। मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान एक बार फिर जरूरतमंद मरीज के लिए मददगार साबित हुआ है। एमडीएम अस्पताल में भर्ती भावंडा निवासी मरीज महावीर पुत्र जीयाराम के इलाज के दौरान आपातकालीन स्थिति में खून की सख्त जरूरत पड़ने पर संस्थान ने त्वरित कार्रवाई कर मरीज की जान बचाई।

सरकारी पानी के टांके में गिरने से महिला की मौत

लाइव डोनर से करवाई रक्त व्यवस्था
संस्थान के सक्रिय सदस्य किशोर कड़लेवा ने बिना समय गंवाए रक्तदाता भरमा नट से संपर्क किया और उन्हें तुरंत ब्लड बैंक भेजकर लाइव डोनर के रूप में रक्त की व्यवस्था करवाई।

इस मरीज को अब तक 3 यूनिट ब्लड दे चुका संस्थान
गौरतलब है कि इस गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान द्वारा अब तक कुल तीन यूनिट ब्लड उपलब्ध करवाया जा चुका है।इस अवसर पर महेंद्र तंवर और जवरू तंवर मौजूद थे। संस्थान के इस मानवीय और सराहनीय कार्य की अस्पताल परिसर और मरीज के परिजनों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।