डोडा पोस्त चूरे के साथ युवक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डोडा पोस्त चूरे के साथ युवक गिरफ्तार। महामंदिर पुलिस ने कृषि मंडी तिराहा के पास में संदिग्ध युवक से डोडा पोस्त का चूरा बरामद कर उसे एनडीपीएस एक्ट में पकड़ा। युवक को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जेडीए जमीन से अवैध खनन कर 360 टन सैंड स्टोन निकाला
थानाधिकारी देवेंद्र सिंह गश्त पर थे। तब कृषि मंडी तिराहा के पास में संदिग्ध युवक को पकड़ा और तलाशी ली तब उसके पास में 285 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चूरा मिला।
इस पर आरोपी विश्रोईयों का बास मदेरणा कॉलोनी निवासी सुंदर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।
