Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी,केस दर्ज

देवनगर थाना क्षेत्र में तीन बाइक चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज)।विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी,केस दर्ज। कमिश्नरेट क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से आधा दर्जन गाडिय़ां चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए है।

डोडा पोस्त चूरे के साथ युवक गिरफ्तार

देवनगर थाना पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर पीएफ ऑफिस के पीछे रहने वाले सुनिल पुत्र मालाराम मांजी ने रिपोर्ट दी कि 3 अगस्त को सेक्टर 2 चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी की बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

इसी तरह पालड़ी सिद्धा निवासी रामप्रकाश पुत्र रामकुमार चौकीदार ने देव नगर पुलिस को बताया कि वह पहला पुलिया चौपासनी रोड आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर माताजी का मंदिर लक्ष्मण घाटी सूरसागर क्षेत्र में रहने वाले जितेन्द्र भाटी पुत्र देवाराम ने देवनगर पुलिस को बताया कि वह कमला नेहरू नगर अस्पताल आया था,जहां पर अस्पताल के पीछे खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई।

जबकि उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में नयापुरा चौखा निवासी युवराज पुत्र हेमसिंह माली ने पुलिस को बताया कि वह कचहरी परिसर आया था जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। वहीं भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में मूलत: जालोर हाल खेजड़ी बालाजी मंदिर के सामने रहने वाले छात्र राम पुत्र भगवाना राम की बाइक हॉस्टल के पास से चोरी हो गई।

You missed