Doordrishti News Logo

विहिप में नवीन दायित्वों की घोषणा सुरेश आयनी बने शहर जिलाध्यक्ष

उमेश सैनी महानगर संयोजक एवं प्रेक्षा रामावत प्रांत सह संयोजिका

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विहिप में नवीन दायित्वों की घोषणा सुरेश आयनी बने शहर जिलाध्यक्ष। विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत की कार्य समिति की बैठक में संगठन विस्तार एवं कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, सेवा,सुरक्षा,संस्कार एवं समाज जागरण को केंद्र में रखते हुए कई कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपे गए।

सर्किट हाउस में गहलोत समर्थकों की उमड़ी भीड़,स्वागत भी किया

प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद में प्रत्येक छह माह में संगठनात्मक समीक्षा के साथ आवश्यकता अ नुसार दायित्व परिवर्तन किए जाते हैं। इसका उद्देश्य संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाना,नए कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान करना तथा प्रत्येक स्तर पर कार्य में गति एवं उत्साह का संचार करना है।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र,धर्म एवं समाज की सेवा के भाव से कार्य करता है और संगठन की कार्यपद्धति सामूहिक नेतृत्व एवं उत्तरदायित्व की भावना पर आधारित है।

बैठक में घोषित नवीन दायित्वों के अनुसार सुरेश आयनी को विश्व हिंदू परिषद जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष,प्रेक्षा रामावत को दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका, उमेश सैनी को बजरंग दल महानगर संयोजक, यशपाल कच्छावा को प्रांत सुरक्षा प्रमुख, ज्ञानदेव जांगिड़ को प्रांत सह नैतिक शिक्षा प्रमुख, जितेंद्र शर्मा को जिला संगठन मंत्री,संगीता मित्तल को जिला उपाध्यक्ष,हिमांशु चांडक को जिला सह मंत्री तथा कैलाश चौहान को जिला प्रचार प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।

इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित भारतीय गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन परिषद ट्रस्ट का अध्यक्ष पंडित राजेश दवे को नियुक्त करते हुए गौसेवा एवं गौसंवर्धन से जुड़े कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।