कांग्रेस ने मंडल स्तर पर तेज की नगर निगम चुनाव की तैयारियां

चांदपोल मंडल की बैठक में बूथ सशक्तिकरण व संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कांग्रेस ने मंडल स्तर पर तेज की नगर निगम चुनाव की तैयारियां। आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने मंडल स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से चांदपोल मंडल की बैठक आयोजित कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया।

विहिप में नवीन दायित्वों की घोषणा सुरेश आयनी बने शहर जिलाध्यक्ष

मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र राज बोहरा ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शिवबाड़ी में आयोजित मासिक बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी शहजाद अयूब खान ने कहा कि नगर निगम चुनाव में सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत बनाना होगा।

उन्होंने संगठन की मजबूती को चुनावी जीत की आधारशिला बताया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जगदीश सांखला ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना चाहिए और कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करना चाहिए।

महासचिव राजेश रामदेव ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी नगर निगम बोर्ड कांग्रेस का बनेगा। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना होगा। ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक मेहरा ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम गठित करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों तथा भारतीय जनता पार्टी की विफलताओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना आवश्यक है।

बैठक में पूर्व पार्षद नारायण किशन मूथा,राकेश कल्ला, मनसुख गंडेर,राजकुमार दाधीच,जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित,दिलीप कुमार बोहरा,भंवरलाल कड़वा,राजीव जोशी,अरुण कुमार जोशी, करण सिंह सांखला, घनश्याम जोशी, राजेन्द्र पेशवा, अलीमुद्दीन,जावेद पठान, सलमान खान,दिनेश गंडेर,धर्मेंद्र परिहार, प्रवीण कच्छवाह, जितेन्द्र सिंह चौहान,कौशल्या सरगरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026