सर्किट हाउस में गहलोत समर्थकों की उमड़ी भीड़,स्वागत भी किया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सर्किट हाउस में समर्थकों की उमड़ी भीड़,स्वागत भी किया।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर प्रवास के दौरान आज भी सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान कई लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं के ज्ञापन सौंपे। उनके स्वागत-सत्कार का दौर आज भी जारी रहा।

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को 7-7 वर्ष की सजा

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने आज सुबह सर्किट हाउस में आम लोगों तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गहलोत गत शुक्रवार देर रात अपने गृह नगर जोधपुर पहुंचे थे। उसके बाद से ही वह लगातार आमजन से मुलाकात कर रहे है। उनसे मिलने के लिए आज भी सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित आमजन की भीड़ लगी रही। उन्होंने गहलोत का स्वागत किया। साथ ही अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपे।

बागोरिया गांव के दिव्यांग युवक दिनेश जाखड़ ने दिव्यांग स्कूटी वितरण योजना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र दिया। उनका कहना है कि पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद उन्हें अब तक स्कूटी का लाभ नहीं मिला, जिससे उन्हें लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

दिनेश जाखड़ ने शिकायत में मांग की है कि स्कूटी वितरण प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि पात्र होने के बावजूद उन्हें योजना के लाभ से क्यों वंचित रखा गया। उन्होंने दोषी अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा शीघ्र स्कूटी उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026