चिकित्सकों ने स्तनपान जागरूकता रैली निकाली

आमजन को किया जागरूक
-स्तनपान को बताया अमृतपान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चिकित्सकों ने स्तनपान जागरूकता रैली निकाली।डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के चौथे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत स्तनपान जागरूकता रैली से हुई।

स्कूल जा रही छात्रा से लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा,अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ.फ़तेह सिंह भाटी,उम्मेद अस्पताल अधीक्षक डॉ.मोहन मकवाना,विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश जोरा, वरिष्ठ शिशु चिकित्सक डॉ.हरीश मौर्य,डॉ.श्यामा चौधरी,डॉ.रघुनाथ बारुपाल,आरएनए अध्यक्ष विजेंद्र मेड़तिया, पियूष ज्ञानी,जीएनएम टीसी प्रधानाचार्य विजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली महात्मा गांधी परिसर से शुरू होकर उम्मेद अस्पताल परिसर तक पहुंची। रैली के दौरान स्तनपान जागरूकता पर नारे लगाकर जन जागरूकता फैलाई गई। प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक, डॉ बीएस जोधा ने रैली को सम्भोधित करते हुए सभी को स्तनपान सप्ताह की बधाई दी एवं स्तनपान को अमृतपान बताया।

डॉ.फ़तेह सिंह भाटी,डॉ.मोहन मकवाना एवं डॉ. राकेश जोरा ने भी नर्सिंग प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। स्तनपान जागरूकता रैल्ली में चिकित्सक,नर्सिंग अधिकारी एवं नर्सिंग छात्राओ ने बढ़चढ़ कर के भाग लिया।