डॉ.मोहन मकवाना बने शिशु रोग विभागाध्यक्ष

डॉ.राकेश जोरा से लिया कार्यभार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.मोहन मकवाना बने शिशु रोग विभागाध्यक्ष। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा ने आदेश जारी कर वरिष्ठ आचार्य, शिशु रोग विभाग तथा उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना को आगामी आदेश तक शिशु रोग विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है।

बोन एंड जॉइंट वीक का आयोजन

यह नियुक्ति स्थानान्तरण, त्यागपत्र,सेवानिवृत्ति अथवा अन्य आदेश जारी होने तक,जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

कार्यभार ग्रहण
आदेशों की पालना में डॉ.मोहन मकवाना ने सोमवार को डॉ. राकेश जोरा से शिशु रोग विभाग का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शिशु रोग विभाग के सभी चिकित्सकों, रेजीडेन्ट एवं अन्य कार्मिकों ने डॉ. राकेश जोरा को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related posts: