Doordrishti News Logo

मुख्य आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

-सूरसागर हत्याकांड

-विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्य आरोपी पुलिस अभिरक्षा में। मुख्य आरोपी पुलिस अभिरक्षा में। शहर के सूरसागर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत एक बालक को निरुद्ध कर लिया है।

इससे पहले मामले में मुख्य आरोपी साहिल भील को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया जा चुका है।थानाधिकारी हरीश चंद्र सोलंकी ने बताया कि 1 अगस्त की रात महाराणा प्रताप कॉलोनी में गाली-गलौच के दौरान विवाद हुआ। बीच-बचाव करने पहुंचे निखिल पर आरोपियों ने हमला कर दिया।

शिक्षिका को चोट पहुंचाने की धमकीं,ऑनलाइन खाते से 1.98 लाख का फ्रॉड

निखिल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीच-बचाव में घायल हुए नकुल पर भी जानलेवा हमला किया गया। इस संबंध में सूरसागर थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम से मौके के साक्ष्य जुटाए,मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया तथा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध कर लिया है।

Related posts:

राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड 2026 समारोह में डॉ.श्वेता माथुर सम्मानित

August 4, 2026

हर्षोल्लास से मनाया स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव

August 4, 2026

वाहनों पर PRESS लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग

August 4, 2026

आयुक्तालय क्षेत्र में चाइनीज मांझे को लेकर निषेधाज्ञा जारी

August 4, 2026

4095 नशीली गोलियां बरामद मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

August 4, 2026

प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा

August 4, 2026

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

August 4, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

August 4, 2026