Doordrishti News Logo

बहनोई को पुलिस ने पकड़ा है कहकर शातिर ने एक लाख का फ्रॉड

-जीरो नंबर एफआईआर पर मथानिया में केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बहनोई को पुलिस ने पकड़ा है कहकर शातिर ने एक लाख का फ्रॉड। शहर के मथानिया पुलिस थाने में आईटी एक्ट एवं फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है। शातिर ने कॉल कर परिवादी के जीजा को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की जानकारी दी। इस झांसे में आकर पीडि़त से एक लाख की ठगी कर ली गई। कुछ रूपए पीडि़त ने अपने भाई के खाते से भी ट्रांसफर किए।

युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मिली जीरो नंबर एफआईआर पर मथानिया थाने में केस दर्ज कराया गया है।
मथानिया पुलिस ने बताया कि जसवंत सिंह पुत्र उम्मेद सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि कुछ रोज पहले उसके पास में किसी शख्स का कॉल आया और उसके बहनोई को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की जानकारी दी गई।

छोडऩे के एवज में रुपए मांगे गए। शातिर के खाते में पीडि़त द्वारा एक लाख रूपए ट्रांसफर किए गए। पीडि़त ने दस हजार रूपए अपने भाई के खाते से भी ट्रांसफर कराए। बाद में शातिरों ने फोन बंद कर दिया।

टेंंट गोदाम और किराणा दुकान में चोरों ने लगाई सैंध