बंद मकान में नकबजनी का खुलासा
-नकबजन को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बंद मकान में नकबजनी का खुलासा। शहर की भगत की कोठी थाना पुलिस ने मकान में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। आरोपी नागौर जिले का निवासी है और जोधपुर में किराये पर रह रहा था।
थानाधिकारी संतोष चौधरी ने बताया कि करणी नगर निवासी परिवादी ने 27 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार सहित बाहर जाने के दौरान उसके सूने मकान के ताले तोडक़र अज्ञात बदमाश सोने- चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर घटनास्थल और आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा संदिग्धों से पूछताछ की।
जांच के दौरान आरोपी सुनील की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 30 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
