सूने मकान में चोरी का खुलासा
-दो विधि संघर्षरत बालक पुलिस संरक्षण में
-210 ग्राम सोना,200 ग्राम चांदी और ₹31,500 नकद बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने मकान में चोरी का खुलासा। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने सूने मकान में हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए दो विधि संघर्षरत बालकों को पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामान में से करीब 210 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी तथा 31,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को रूपनगर द्वितीय निवासी मुकेश प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दोपहर करीब 2 बजे परिवार सहित बाहर गए थे। शाम करीब 5.30 बजे लौटने पर मकान के मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा घर का सामान बिखरा हुआ था। बदमाश घर से सोने-चांदी के आभूषण,नकदी और एक छोटी अलमारी भी चोरी कर ले गए थे।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चौहाबोर्ड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मोबाइल ऐप से 50 हजार में भ्रूण लिंग परीक्षण
पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया,पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार और वृत्त प्रताप नगर की निगरानी में थाना प्रभारी गोविंद व्यास के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार मानवीय सूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए दो विधि संघर्षरत बालकों की पहचान कर उन्हें पुलिस संरक्षण में लिया।
वारदात करना स्वीकार किया,पहले भी कर चुक वारदातें :-
पुलिस पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामान में से करीब 210 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी और 31,500 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों बालक पहले भी चोरी और नकबजनी जैसी वारदातों में संलिप्त रहे हैं। वे दिन में पैदल कॉलोनियों में घूमकर बाहर से ताला लगे मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के बाद दोनों आपस में माल का बंटवारा कर लेते थे।
परिवार पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे अन्य किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी गोविंद व्यास,उपनिरीक्षक ढालाराम,सूचना अधिकारी देवेंद्र पटेल, कांस्टेबल पूनमचंद तथा महिपाल की विशेष भूमिका रही।
