Message of organ donation awareness conveyed through Rangoli and poster competitions.

रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता से दिया अंगदान जागरूकता का संदेश

-एएनएम प्रशिक्षण केंद्र उम्मेद चिकित्सालय में हुआ आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता से दिया अंगदान जागरूकता का संदेश।
विश्व अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में अंगदान जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, उम्मेद चिकित्सालय, जोधपुर में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा “अंगदान-महादान” का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था।

सामाजिक बहिष्कार और गवाहों को धमकाने पर हाईकोर्ट सख्त

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:-
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना ने कहा कि अंगदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में अंगदान के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

डॉ.वंदना शर्मा,नोडल ऑफिसर, कैडेवरिक ट्रांसप्लांट प्रोग्राम ने अंगदान की कानूनी प्रक्रिया,ब्रेन डेथ की अवधारणा व मृत्योपरांत अंगदान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अंगदाता कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन प्रदान कर सकता है।

मुख्य ट्रांसप्लांट को ऑर्डिनेटर शिमला पूनिया ने अंगदान प्रतिज्ञा,जन-जागरूकता गतिविधियों व समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से अंगदान आंदोलन को नई दिशा मिल सकती है।

रेलवे की 184 अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई 1.18 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला

प्रतियोगिता:-
प्रशिक्षणार्थियों ने आकर्षक रंगोलियों एवं रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से अंगदान का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रविष्टियों का चयन किया।

ये थे उपस्थिति:-
इस अवसर पर एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की प्रधानाचार्य शाहबानो,विजेंद्र मेड़तिया, नरसिंह परिहार,गजेंद्र शेखावत, शिक्षक एवं एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने एवं अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।