IIT Jodhpur to celebrate its 19th Foundation Day on 2nd

आईआईटी जोधपुर का 19वां स्थापना दिवस समारोह दो को

-हाइड्रोजन वैली की रखी जाएगी आधारशिला -सम्मान समारोह भी होगा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईआईटी जोधपुर का 19वां स्थापना दिवस समारोह दो को। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर आगामी 2 अगस्त को अपना 19वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित करेगा। समारोह में भारत सरकार के चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सामाजिक बहिष्कार और गवाहों को धमकाने पर हाईकोर्ट सख्त

इस अवसर पर संस्थान की महत्वाकांक्षी हाइड्रोजन वैली परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी,जिसे स्वच्छ ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। समारोह में देशभर के 19 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) के निदेशक एवं अधिष्ठाता भी भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान आईआईटी जोधपुर के निदेशक,बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष तथा मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त करेंगे। साथ ही संस्थान की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को आईआईटी जोधपुर अवार्ड फॉर नेशन बिल्डिंग, रिकग्निशन ऑफ एक्सीलेंस इन यंग एलुमनाई (रेया) अवार्ड, रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड, मेरिटोरियस स्टाफ अवार्ड सहित अन्य संस्थागत सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

एनडीपीएस के 13 साल पुराने मामले में दो आरोपियों को 2-2 साल की सजा

आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो.अविनाश कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्थापना दिवस केवल संस्थान की उपलब्धियों का उत्सव नहीं,बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए ज्ञान सृजन,भावी नेतृत्व निर्माण तथा राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रौद्योगिकी विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन वैली परियोजना भारत के सतत ऊर्जा भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,जिससे विशेष रूप से राजस्थान को बड़ा लाभ मिलेगा। हाइड्रोजन वैली हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान,नवाचार एवं उनके व्यावहारिक उपयोग को नई दिशा प्रदान करेगी।

यह परियोजना भारत के स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा,सतत विकास तथा प्रौद्योगिकीय आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय संकल्प को गति प्रदान करेगी।

जोधपुर कमिश्नरेट के सभी थानों में लागू होगा यूथ सीएलजी मॉडल