रोबोटिक्स कौशल और नवाचार का किया प्रदर्शन
-इंटर स्कूल रोबोटिक्स प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग राउंड सम्पन्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोबोटिक्स कौशल और नवाचार का किया प्रदर्शन। आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित शॉकर बोर्ड इंटर स्कूल रोबोटिक्स प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग राउंड गुरुवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुए।
प्रतियोगिता में 14 टीमों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए रोबोटिक्स कौशल,नवाचार, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एजुकेशनल काउंसलर अल्का डाबी तथा आईएसआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉर्ज पैनिकर की विशेष उपस्थिति रही।
2019 से जब्त भारी मात्रा में अवैध शराब किया नष्ट
दोनों अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और खेल भावना के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के सेमी फाइनल एवं फाइनल मुकाबले 31 जुलाई को आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित किए जाएंगे। क्वालिफाइंग राउंड में चयनित टीमें खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगी।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ नवाचार व रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।
वन अधिकारी के तबादले पर राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण की रोक
