मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल
संसदीय कार्य मंत्री ने तनावड़ा में गुरु वंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में की शिरकत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल। संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तनावड़ा में गुरु वंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मातृशक्ति का पूजन किया गया।
सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर
पटेल ने कहा कि मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं है बल्कि बालक की प्रथम गुरु भी होती है। माता ही बच्चे को नैतिक मूल्यों का पहला पाठ पढ़ाती है। मां द्वारा दिए गए संस्कार बालक के चरित्र की नींव बनाते हैं। जब यह नींव मजबूत होती है,तो बालक आगे चलकर एक श्रेष्ठ और जिम्मेदार नागरिक बनता है।
उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान जन आंदोलन बन चुका हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत 2 वर्ष में 20 करोड़ से भी अधिक वृक्ष लगाए गए हैं और इस वर्ष भी 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रदेशवासी अपनी मां के नाम कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं, उसे परिवार का सदस्य मानकर देखभाल करें और हरियालो राजस्थान मिशन में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में उम्मेद प्रजापत,भल्लाराम, हेमाराम, गोपाराम,सीबीईओ शमीम बानो, प्रधानाचार्य देवी बिजानी सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।
