जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

पेंशनर्स ने की बकाया पेंशन के भुगतान की मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसाइटी की ओर से 80 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

कार्यक्रम के बाद सेवा निवृत्त कर्मचारियों ने अपनी पेंशन संबंधी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के बाहर पेंशन से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।

सोसायटी के अध्यक्ष प्रोफेसर रामनिवास शर्मा व संयोजक अशोक व्यास ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय में पेंशनर्स सोसाइटी द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स को पिछले 4 महीने 29 दिन से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। सभी पेंशनर्स में विश्वविद्यालय के इस रवैया पर आक्रोश है। सभी वरिष्ठ नागरिक गंभीर आर्थिक संकट का सामना करने को मजबूर हैं।

बार-बार विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर तुरंत भुगतान हेतु निवेदन किया जा रहा है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई निश्चित तिथि नहीं बताई गई है। सभी वरिष्ठ नागरिक पिछले 4 महीने से पेंशन भुगतान नहीं होने के कारण गंभीर वित्तीय संकट होने के कारण दवाई खर्च और घर खर्च करने में मुश्किलों का सामना करने को मजबूर है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026