96.26 करोड़ रुपए से बदलेगी पाली मारवाड़ स्टेशन की तस्वीर
-अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तेजी से चल रहा पुनर्विकास कार्य
-आधुनिक यात्री सुविधाओं से होगा सुसज्जित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),96.26 करोड़ रुपए से बदलेगी पाली मारवाड़ स्टेशन की तस्वीर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है।
96.26 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से प्रगति पर है।निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्टेशन आधुनिक,सुगम और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा।
पवित्र विश्वास की एक और दुर्दांत हत्या
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया परियोजना के अंतर्गत स्टेशन भवन का दक्षिण एवं उत्तर दोनों दिशाओं से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। दक्षिण दिशा में 3030 वर्गमीटर तथा उत्तर दिशा में 1605 वर्गमीटर क्षेत्रफल में जी+1 स्टेशन भवन का निर्माण किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगमन एवं प्रस्थान के लिए अलग-अलग ब्लॉक विकसित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुगम बनाने के लिए 6 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा,जिसमें 4 लिफ्ट एवं 4 एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा प्लेटफार्मों पर 4308 वर्गमीटर क्षेत्र में कवर ओवर प्लेटफार्म (सीओपी) का निर्माण किया जाएगा,जिससे यात्रियों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत मिलेगी।
सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण- डीआरएम
निर्माण कार्य प्रगति पर:-
वर्तमान में दक्षिण दिशा स्थित स्टेशन भवन के राफ्ट (नींव) निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उत्तर दिशा स्थित स्टेशन भवन का राफ्ट कार्य पूर्ण कर कॉलम निर्माण शुरू कर दिया गया है। उत्तर दिशा के स्टेशन भवन एवं आवासीय टॉवर-1 में बैक फिलिंग का कार्य जारी है।
इसके साथ ही दो आवासीय टॉवरों में चिनाई एवं कॉलम निर्माण तथा स्टेशन परिसर की बाउंड्री वॉल का निर्माण भी प्रगति पर है। फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म शेल्टर,पार्सल कार्यालय एवं सर्विस स्टेशन की ड्राइंग एवं डिजाइन तैयार करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।
जोधपुर से जुड़ी 14 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 36अतिरिक्त कोच
अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से होगा सुसज्जित:-
स्टेशन परिसर में दोपहिया, तिपहिया,चारपहिया एवं लोडिंग ट्रकों के लिए पृथक-पृथक पार्किंग विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्लेटफार्म रिफर्बिशमेंट,पाथवे एवं पार्किंग क्षेत्र का विकास किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय,शौचालय, पीआरएस/यूटीएस काउंटर, बैगेज स्कैनर,डॉरमेट्री,रिटायरिंग रूम,एटीएम तथा व्यावसायिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
