Doordrishti News Logo

मेड़ता रोड-मूंडवा रेलखंड पर संख्या 75 व 76 एक अगस्त से स्थायी बंद

-यात्रियों व आमजन की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग रहेगा उपलब्ध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेड़ता रोड-मूंडवा रेलखंड पर संख्या 75 व 76 एक अगस्त से स्थायी बंद। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के नागौर-मूंडवा रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या 75 (किमी.589/ 9-10) एवं 76 (किमी. 591/1-2) को 1 अगस्त से स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि इन दोनों समपार फाटकों के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य से आसपास के निवासियों के आवागम लिए भविष्य में सड़क एवं रेल यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

18 ट्रिप रद्द रहने के बाद आज पटरी पर लौटेगी जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट

उन्होंने बताया कि समपार फाटक बंद होने के उपरांत सड़क यातायात के लिए आरयूबी संख्या 31-ए(किमी 594/19- 20,मूंडवा यार्ड) को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सकेगा, जो सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए उपयुक्त एवं सुरक्षित है। रेल प्रशासन आमजन से अपील है कि 1 अगस्त 2026 से समपार फाटक संख्या 75 एवं 76 का उपयोग नहीं करें तथा आवागमन के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें।

Related posts: