Archery range facility inaugurated at Shala Krida Sangam.

शाला क्रीड़ा संगम में तीरंदाजी रेंज की सुविधा शुरू

-राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण

-प्रशिक्षित कोच कर रहे मार्गदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शाला क्रीड़ा संगम में तीरंदाजी रेंज की सुविधा शुरू। शाला क्रीड़ा संगम केंद्र में खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तीरंदाजी (आर्चरी) रेंज की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा के प्रारंभ होने से जोधपुर एवं आसपास के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही व्यवस्थित प्रशिक्षण एवं नियमित अभ्यास का अवसर मिल रहा है।

रोटरी क्लब जोधपुर को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 30 डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड

प्रशिक्षित कोच देंगे प्रशिक्षण:-
केंद्र में प्रशिक्षित कोच एवं शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) खिलाड़ियों को तीरंदाजी का नियमित प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इसका उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को निखारते हुए उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर अवसर:-
तीरंदाजी रेंज शुरू होने से खिलाड़ियों को गुणवत्ता पूर्ण अभ्यास एवं तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे जिले में तीरंदाजी खेल को बढ़ावा मिलने के साथ नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच भी प्राप्त होगा।