Organ donation awareness program held at MDMH Gynaecology Wing

एमडीएमएच गायनिक विंग में हुआ अंगदान जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएमएच गायनिक विंग में हुआ अंगदान जागरूकता कार्यक्रम।
मथुरादास माथुर चिकित्सालय,जोधपुर के गायनिक विंग में मंगलवार को अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य बिंदु:-
मुख्य वक्ता डॉ.विकास राजपुरोहित,मेडिकल सुपरिटेंडेंट,एमडीएम हॉस्पिटल ने कहा कि अंगदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। मृत्यु के उपरांत भी अंगदान कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी से अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

18 ट्रिप रद्द रहने के बाद आज पटरी पर लौटेगी जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट

डॉ.वंदना शर्मा,नोडल अधिकारी,कैडेवरिक ट्रांसप्लांट प्रोग्राम ने अंगदान की कानूनी प्रक्रिया,ब्रेन डेथ की अवधारणा एवं कैडेवरिक अंगदान की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी।
डॉ.जगदीश चौधरी, नेफ्रोलॉजी विभाग ने अंगदान की आवश्यकता, इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों एवं भ्रांतियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मुख्य ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर शिमला पुनिया द्वारा किया गया। अंत में डिम्पल चौहान ने सभी अतिथियों,वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण- डीआरएम

उपस्थिति:-
इस अवसर पर नर्सिंग अधीक्षक वेद प्रकाश शर्मा,हुकमचंद चौहान, रमेश सामरिया एवं मंजू शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सीनियर नर्सिंग ऑफिसर आशीष मीणा,बसन्त रोयल,मामायदान चारण, सरला राय,अंजू अग्रवाल, भुराराम सारण,दिनेश लाल,महेन्द्र चौहान, विनोद बम्बानिया,शाह बानो,असमा बानो, कैलाश रावल,मंजू गोयल, मीनाक्षी गोदारा,ममता शर्मा,भावना परमार, शोभा पटेल एवं सुष्मिता चौधरी सहित नर्सिंग ऑफिसर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने अंगदान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

जोधपुर में सामान्य से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश