Doordrishti News Logo

अवैध डोडा पोस्त और गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध डोडा पोस्त और गांजे के साथ तीन गिरफ्तार। कमिश्ररेट की जिला पूर्व पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम की कड़ी में तीन लोगों को गिरफ्तार कर डोडा पोस्त और गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई।

बेटी के इलाज के नाम पर एक लाख की ठगी

डांगियावास थानाधिकारी राजूराम काला ने डांगियावास क्षेत्र में की गई नाकाबंदी में एक संदिज्ध युवक को पकड़ा। उसके पास तलाशी में अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर आरोपी युवक छिणगों की ढाणी निवासी प्रकाश को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह उदयमंदिर थानाधिकारी रामकृष्ण ताड़ा ने रविवार को कचहरी परिसर में संदिज्ध घूम रहे दो युवकों उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित शिवरी निवासी रविंद्र पुत्र रामकरण एवं सचिन पुत्र रामकिशोर को पकड़ा। इनके पास तलाशी लिए जाने पर 35.30 ग्राम गांजा मिला। इस पर दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार