Installed bird feeders

पक्षियों के लिए लगाए चुग्गा पात्र

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पक्षियों के लिए लगाए चुग्गा पात्र। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर विट्ठलेस स्काउट वन चौपासनी जोधपुर में स्काउट गाइड शिविर के दौरान पक्षियों के लिए चुग्गा पात्र बांधकर पुनीत कार्य का शुभारंभ किया।

शिविर संचालक किशोर देवी,सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट छतर सिंह पिड़ीयार,राम विलास सैनी एवं शिविर के संभागियों द्वारा शिविर केंद्र पर पेड़ों के नीचे 51 चुग्गा पात्र लगाकर उसमें पक्षियों के लिए चुग्गा भरा गया एवं लगातार चारा डालने की प्रतिज्ञा ली।

ग्रामीण एसपी ने किया थाने व चौकी का निरीक्षण

यहां पर विभिन्न प्रकार के पक्षी जिसमें गौरैया, कबूतर,मोर,चिड़िया, कौए एवं अन्य विभिन्न प्रकार के पक्षी दाना चुगने के लिए आते हैं। इसी के साथ पक्षियों के लिए घोंसला बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के पात्र लगाए गए जिसमें पक्षी अपना घोंसला बना सके।