कार की टक्कर से पैदल जा रहा युवक गंभीर घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार की टक्कर से पैदल जा रहा युवक गंभीर घायल। शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस रोड पर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब रातानाडा थाने में आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
दो माह से फरार एमडीएमए फैक्ट्री का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पीडि़त सुमेरसिंह कोसाणा के अनुसार घटना 20 जुलाई की रात करीब 8.40 बजे सर्किट हाउस रोड पर हुई। तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में उनके हाथ एवं घुटने में फ्रैक्चर हो गया तथा सिर पर भी गंभीर चोट आई।
दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सुमेरसिंह पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती रहे। आरोप है कि घटना के बावजूद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की और कार चालक को छोड़ दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने रातानाडा थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।
120 किलो डोडा पोस्त 2 किलो अफीम और 91 ग्राम एमडीएमए जब्त,पांच तस्कर गिरफ्तार
