दिल्ली से खरीदी एसयूवी 4 साल बाद भी ट्रांसफर नहीं हुई आरसी
-गाड़ी के रुपए पूरे देने के बाद भी डॉक्यूमेंट उसके नाम ट्रांसफर नहीं करवाए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिल्ली से खरीदी एसयूवी 4 साल बाद भी ट्रांसफर नहीं हुई आरसी। शहर के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर रील देखकर दिल्ली से 4 साल पहले एसयूवी गाड़ी खरीदी। गाड़ी खरीदने के बाद युवक को बोला गया कि एक महीने में गाड़ी उसके नाम ट्रांसफर हो जाएगी। इधर,चार साल के बाद भी गाड़ी नाम नहीं हुई तो पीड़ित थाने पहुंच गया। मामला शहर के बासनी थाना क्षेत्र का है।
ओबीसी सर्वे की अवधि 26 जुलाई तक बढ़ाई
मामले को लेकर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।पीडि़त का आरोप है कि गाड़ी के रुपए पूरे देने के बाद भी डॉक्यूमेंट उसके नाम ट्रांसफर नहीं करवाए।पुलिस ने बताया कि चेतन नाम के पीड़ित ने इस मामले में रिपोर्ट दी है। आरोप है कि साल अक्टूबर 2022 में उसने इंस्टा पर रील देखकर दिल्ली से क्रेटा कार खरीदी थी। कार को नोन एक्सीडेंटल और एक दम सही बताया। इसे लेकर सौदा भी तय हो गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक महीने में गाड़ी के आरसी ट्रांसफर करवाने को कहा गया था,लेकिन अभी तक भी डॉक्यूमेंट पूरे नहीं हुए। पीड़ित की ओर से दी रिपोर्ट गई रिपोर्ट के मुताबिक,उसने साढ़े 9 लाख रुपए में कार खरीदी थी।
जानलेवा हमला फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
इसके अलावा गाड़ी में सर्विस के नाम डेढ़ से दो लाख रुपए बताए थे। पीड़ित ने बताया कि सर्विस के पैसे देने को कहा तो मना कर दिया। इसके बाद चार साल से गाड़ी के डॉक्यूमेंट अब तक ट्रांसफर नहीं हुए। इस पर कॉल भी किया लेकिन हर बार आश्वासन मिलता रहा।
