Doordrishti News Logo

ओबीसी सर्वे की अवधि 26 जुलाई तक बढ़ाई

-अब तक सिर्फ 69.86 प्रतिशत सर्वे कार्य ही पूरा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ओबीसी सर्वे की अवधि 26 जुलाई तक बढ़ाई। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) परिवारों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व संबंधी सर्वे कार्य को पूर्ण कराने के लिए सर्वे की अंतिम तिथि को 26 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

राजस्थान ओबीसी आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में आयोग के सचिव(सलाहकार) अशोक कुमार जैन द्वारा सभी जिला कलक्टरों को निर्देश जारी कर 26 जुलाई तक सर्वे कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

बहिराणा साहब व ज्योति पूजन के साथ हुए भजन

आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार,राजधारा सर्वे मोबाइल ऐप के माध्यम से 10 जुलाई से संचालित सर्वे कार्य की 23 जुलाई को समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले प्रदेश में अब तक लगभग 69.86 प्रतिशत सर्वे कार्य ही पूरा हो सका है।

विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में सर्वे की प्रगति अपेक्षाकृत कम होने एवं समग्र परिस्थितियों पर विचार कर आयोग द्वारा सर्वे की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई के बाद सर्वे अवधि में किसी भी परिस्थिति में आगे वृद्धि नहीं की जाएगी।

बहिराणा साहब व ज्योति पूजन के साथ हुए भजन

आयोग को राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसरण में अपनी अनुशंसा रिपोर्ट राज्य सरकार को निर्धारित अवधि तक प्रस्तुत करनी है। इसके लिए राजस्थान के समस्त जिलों में समयबद्ध रूप से सर्वे कार्य पूर्ण करना आवश्यक है।

राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने सभी जिला कलेक्टरों से आग्रह किया है कि वे संबंधित अधिकारियों एवं प्रगणकों के माध्यम से 26 जुलाई तक सर्वे कार्य शत- प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें,ताकि प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर पंचायत राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के संबंध में आयोग की अनुशंसा रिपोर्ट राज्य सरकार को निर्धारित समय पर प्रस्तुत की जा सके। आयोग ने इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026