साइबर जागरूकता व आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उम्मेदनगर में विद्यार्थियों को किया जागरूक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर जागरूकता व आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उम्मेदनगर में विद्यार्थियों को जागरूक एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय साइबर जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मथानिया थानााधिकारी तुलसी चौधरी एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षक उपनिरीक्षक शारदा पूनिया ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव,ऑन लाइन धोखाधड़ी,सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल आज जोधपुर आएगी
व्याख्याता रामुराम जाखड़ ने बच्चों को आधुनिक समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने,किसी भी संदिग्ध कॉल,लिंक या ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस हेल्प लाइन एवं संबंधित माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का प्रदर्शन कर आत्मविश्वास के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के गुर सिखाए गए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य चेतन परिहार, एएसआई शिशुपाल विश्नोई,कांस्टेबल मांगीलाल,मनीष विश्नोई, युवा नेता सहित विद्यालय परिवार एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ऋषिकुल धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 28-29 जुलाई को
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा एक पौधा मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा ग्रामीणों व विद्यार्थियों को पौधा रोपण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय व्याख्याता रामुराम जाखड़ ने किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा दैनिक जीवन में इनका पालन करने का संकल्प लिया।
