एमडीएमएच के डायलिसिस केंद्र में बच्चों के लिए फन कॉर्नर शुरू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएमएच के डायलिसिस केंद्र में बच्चों के लिए फन कॉर्नर शुरू। मथुरादास माथुर अस्पताल के डायलिसिस केंद्र में शुक्रवार को डायलिसिस कराने आने वाले बच्चों के लिए “फन कॉर्नर” की शुरुआत की गई।
इस पहल के तहत डायलिसिस कराने वाले छोटे बच्चों को उपचार की सुविधा के साथ- साथ पढ़ाई और खेलों से भी जोड़ा जा रहा है। इससे बच्चों को डायलिस के दौरान एक पॉजिटिव और उपयुक्त माहौल मिल सकेगा,जिससे उनका तनाव कम होगा और समय सकारात्मक तरीके से बीतेगा।
मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी ने रिकॉर्ड 20 दिनों में जारी किया परिणाम
यह कार्यक्रम नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ.सुरेंद्र राठौड़ एवं परामर्श दाता निलोफर के सहयोग से संपन्न हुआ।
अधिकारियों ने की सराहना:-
कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य, एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ.बीएस जोधा, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. फतेह सिंह भाटी एवं मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने पूरी टीम को बधाई दी।बच्चों के अभिभावकों ने भी इस पहल पर खुशी जताई और इसे बच्चों के लिए बेहद लाभकारी बताया।
अंगदान की शपथ:-
इस अवसर पर डॉ.जगदीश, शिमिला,डिम्पल सहित नेफ्रोलॉजी विभाग की पूरी टीम ने अंगदान की शपथ भी ली।
स्टेशन का नामकरण शहीद के नाम पर करके रेलवे ने दी श्रद्धांजलि
