367 वाहनों की जांच 78 चालान
-पुलिस का नाकाबंदी अभियान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),367 वाहनों की जांच 78 चालान। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने,अपराधों पर अंकुश लगाने तथा सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा बुधवार रात विशेष ए श्रेणी हथियारबंद नाकाबंदी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान शहर के चिन्हित स्थानों पर तीन घंटे तक सघन वाहन जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
जोधपुर पुलिस ने लौटाई 58 लोगों की मुस्कान
जोधपुर पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देशन में रात 8 बजे से 11 बजे तक चले अभियान में पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष कुमार चौधरी एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के सुपरविजन में सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई।
इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने,बिना लाइसेंस,तेज गति,रॉन्ग साइड ड्राइविंग,बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,काले शीशे,ओवरलोड, मॉडिफाइड नंबर प्लेट तथा मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कायलाना में डूबने से दो दोस्तों की मौत तीसरे युवक को बचाया
अभियान के दौरान 149 दोपहिया और 218 चौपहिया सहित कुल 367 वाहनों की जांच की गई। जांच में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 40,बिना सीट बेल्ट 3, काले शीशे लगे 3 वाहनों सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 27 चालान किए गए।
