रोहट में रोडवेज बस से भिड़ी कार,जोधपुर के तीन युवकों की मौत

बस के ब्रेक लगाने से हादसा होने का अंदेशा

जोधपुर/पाली,(दूरदृष्टीन्यूज),रोहट में रोडवेज बस से भिड़ी कार,जोधपुर के तीन युवकों की मौत। जोधपुर जिले से सटे पाली के रोहट थाना क्षेत्र के बांडाई मोड़ पर गुरुवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही रोडवेज बस से टकरा गई।

367 वाहनों की जांच 78 चालान

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार जोधपुर के तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई और हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रोहट थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि दुर्घटना बांडाई मोड़ पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पाली से जोधपुर की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस से पीछे आ रही कार टकरा गई। आशंका है कि मोड़ पर बस के अचानक ब्रेक लगाने या कार के तेज रफ्तार में असंतुलित होकर बस से टकराने से यह दुर्घटना हुई।

कार में पांच लोग सवार थे। इसमें पांच बत्ती सांसी कॉलोनी जोधपुर निवासी हेमू (20) पुत्र तुलसा राम, कुशाल (21) पुत्र दिलीप और प्रवीण (18) पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। रौनक (21) पुत्र देवाराम घायल हैं। हेमू कार चला रहा था।

सभी मृतक और घायल एक ही एरिया के रहने वाले है। घटना की सूचना मिलते ही रोहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सडक़ से हटवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

Related posts:

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026