A special train for Rameswaram-Madurai will depart today.

रामेश्वरम-मदुराई के लिए विशेष रेलगाड़ी आज होगी रवाना

-वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत

-जोधपुर एवं जैसलमेर के 970 चयनित वरिष्ठ नागरिक करेंगे निःशुल्क तीर्थ यात्रा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रामेश्वरम-मदुराई के लिए विशेष रेलगाड़ी आज होगी रवाना। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के अंतर्गत रामेश्वरम्-मदुराई तीर्थ यात्रा के लिए विशेष रेलगाड़ी शुक्रवार 24 जुलाई को दोपहर 2.10 बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन,जोधपुर से रवाना होगी। इस यात्रा में जोधपुर एवं जैसलमेर जिले के कुल 970 चयनित वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ प्राप्त करेंगे।

जलभराव से सूर्यनगरी- रणकपुर सहित 6 ट्रेनें प्रभावित

यात्रा के लिए भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से कुल 970 यात्रियों को प्रस्थान कराया जाएगा,जिनमें जोधपुर जिले के 811 तथा जैसलमेर जिले के 159 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। सभी चयनित यात्रियों को व्यक्तिगत रूप से दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से यात्रा संबंधी सूचना उपलब्ध करा दी गई है। यात्रियों को यात्रा दिवस पर प्रातः 8 बजे से आवश्यक दस्तावेजों सहित भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं:-
यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विशेष रेलगाड़ी में एक राजपत्रित अधिकारी को ट्रेन प्रभारी नियुक्त किया गया है,जबकि प्रत्येक कोच में दो-दो सरकारी कर्मचारियों को अनुरक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक चिकित्सक एवं दो नर्सिंगकर्मी भी पूरे यात्रा काल में यात्रियों के साथ रहेंगे तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करेंगे।

भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिफ़िकेशन में ग्लोबल लीडर बना

चयनित यात्रियों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी,प्रमाणित चिकित्सा प्रमाण-पत्र,मूल जनआधार/आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड तथा दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो लाना अनिवार्य होगा।

इसके अतिरिक्त दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री,व्यक्तिगत औषधियां,आवश्यक नकदी एवं वस्त्र साथ रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिन आवेदकों को दूरभाष अथवा संदेश के माध्यम से सूचना प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें रेलवे स्टेशन पर नहीं आने की सलाह दी गई है।

देवस्थान विभाग द्वारा यात्रा के दौरान आठ दिनों तक आवास,भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना के अंतर्गत यह संपूर्ण तीर्थ यात्रा चयनित वरिष्ठ नागरिकों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

जैसलमेर स्टेशन का 110 करोड़ रुपए से होगा विस्तार