Doordrishti News Logo

सौर ऊर्जा कारोबारी ने कार्यालय में फंदा लगाकर दी जान

-सुसाइड नोट में लिखा व्यापारिक घाटा

-हिसाब किताब मिला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सौर ऊर्जा कारोबारी ने कार्यालय में फंदा लगाकर दी जान। शहर के जालोरी गेट के अंदर बालवाड़ी स्कूल के पास में सौर ऊर्जा का कारोबार करने वाले एक व्यापारी ने मंगलवार की दोपहर में अपने कार्यालय में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा जिसमें वह व्यापारिक घाटे से परेशान दिखा, सुसाइड नोट में हिसाब किताब मिला है।

देशी विदेशी पर्यटकों को जबरन खरीददारी के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

खांडाफलसा पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया। इस बारे में फिलहाल मर्ग की कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि कृष्णा नगर पाली रोड निवासी 46 साल का मनीष पुरोहित पुत्र महेश कुमार पुरोहित सौर ऊर्जा का काम करता था।

उसका एक कार्यालय जालोरी गेट के अंदर बालवाड़ी स्कूल के पास में है। मंगलवार की दोपहर में उसका भाई कार्यालय पर आया तो पता लगा कि वह मनीष ने पंखे के हुक में रस्सी से फंदा लगा लिया है। इस पर बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

निजी कंपनी के टावर पर चढ़कर चोरों ने हजारों के केबल चुराई

थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि मृतक के कार्यालय से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने व्यापारिक घाटे का जिक्र किया है, उसका हिसाब किताब भी मिला है। इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है। परिजन की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई और दोपहर बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया।