सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग
लूणी के श्रवणसिंह सिसोदिया ने खड़गे- राहुल से किया आग्रह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग। लूणी विधानसभा क्षेत्र के लूणावास खारा निवासी श्रवणसिंह सिसोदिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से एआईसीसी महासचिव व टोंक विधायक सचिन पायलट को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग की है।
सिसोदिया ने कहा कि 2013 में कांग्रेस के 21 सीटों पर सिमटने के बाद पायलट ने प्रदेशाध्यक्ष के रूप में गांव-ढाणी जाकर संगठन को मजबूत किया। 2018 में सत्ता वापसी में उनके संगठनात्मक नेतृत्व और जन संपर्क की बड़ी भूमिका रही।
नर्सिंग स्कूल में अंगदान महादान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता
उन्होंने कहा कि पायलट युवा,ऊर्जावान और जनप्रिय नेता हैं। उनकी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद उन्हें पीसीसी अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त बनाता है।सिसोदिया ने आग्रह किया कि आगामी चुनौतियों के मद्देनजर पायलट को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए ताकि संगठन को नई ऊर्जा मिले और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े।
