उम्मेद अस्पताल की व्यवस्थाएं जांचने पहुंचीं कांग्रेस की टीम

  • लेबर रूम का किया निरीक्षण
  • गलत खून चढ़ाने के मामले पर भी ली पूरी जानकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उम्मेद अस्पताल की व्यवस्थाएं जांचने पहुंचीं कांग्रेस की टीम। कांग्रेस जोधपुर देहात चिकित्सा प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंजली वैष्णव ने आज अपनी टीम के साथ संभाग के सबसे बड़े उम्मेद चिकित्सालय का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात कर अस्पताल पर बढ़ते मरीजों के भार,संसाधनों की उपलब्धता,हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों के लिए आईसीयू व वेंटिलेटर की स्थिति तथा मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत लाइफ-सेविंग दवाइयों की आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली।

सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग

सोनोग्राफी और लैब टेस्ट के लिए मरीजों को लंबी कतारों में न लगना पड़े, इसके लिए वैष्णव ने पुख्ता इंतजाम करने और सभी मशीनों को सुचारू रखने पर जोर दिया। उन्होंने लेबर रूम का निरीक्षण किया और पिछले दिनों प्रसूता को गलत खून चढ़ाने के बहुचर्चित मामले की वर्तमान स्थिति व की गई कार्रवाई पर भी फीडबैक लिया।

इस दौरान देहात चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम ने मरीजों और उनके परिजनों से भी मुलाकात कर अस्पताल की जमीनी हकीकत जानी। इस मौके पर उनके साथ जिला कार्यकारिणी के संगठन महासचिव इश्तियाक अहमद,सचिव महीराम विश्नोई झीपासानी,मनीष विश्नोई, हरभजन विश्नोई,वरिष्ठ उपाध्यक्ष इदरीश बेलिम तथा अतुल वैष्णव सहित कई गणमान्य लोग व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026