नर्सिंग स्कूल में अंगदान महादान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नर्सिंग स्कूल में अंगदान महादान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता। अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय के नर्सिंग स्कूल में “अंगदान महादान” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.फतेह सिंह भाटी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, महात्मा गांधी चिकित्सालय थे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अंगदान के महत्व, जीवनदान,अंगदान के प्रकार और समाज में फैली भ्रांतियों पर आकर्षक पोस्टर बनाए।

डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा,युवक की हत्या

डॉ.वंदना शर्मा,नोडल ऑफिसर केडेवरिक ट्रांसप्लांट प्रोग्राम ने कहा कि अंगदान एक महान कार्य है जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अंगदान का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।

डॉ.छंवरलाल,असिस्टेंट प्रोफेसर यूरोलॉजी ने पोस्टर्स का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर शिमला पूनिया और प्रिंसिपल विजय शर्मा ने भी अंगदान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट,ट्यूटर्स, विद्यार्थी और मरीजों के परिजन उपस्थित थे।