Doordrishti News Logo

अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार। शहर की झंवर पुलिस ने दड़ी की ढाणी जोलियाली गांव में एक युवक को गिरफ्तार कर एक किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।

दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

झंवर थाना प्रभारी एसआई गोविंद सिंह ने दड़ी की ढाणी जोलियाली गांव में दबिश देकर वहां फूलाराम को पकड़ा और एक किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।