जोधपुर, शहर के बोरानाडा थाना इलाके की एक फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पर बोरानाडा फायर स्टेशन से दो व एक बासनी फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची। करीबन आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर स्टेशन के पप्पू सिंह ने बताया कि बोरानाडा स्थित एटिक प्रोडक्ट नामक गत्ते की फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगी,आग शॉर्ट सर्किट से लगी। जिस पर बोरानाडा से दो व एक बासनी फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने में राम नरेश, कुलदीप व हेतराम सहित अन्य फायर स्टेशन का स्टॉफ शामिल था।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

