रेल प्रशासन हुआ हाईटेक जोधपुर मंडल में सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत
-डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने किया शुभारंभ, विभागों के बीच समन्वय होगा मजबूत
-संरक्षा,सुरक्षा,परिचालन और प्रशासनिक मामलों का होगा त्वरित निस्तारण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेल प्रशासन हुआ हाईटेक जोधपुर मंडल में सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय,कार्यों के त्वरित निष्पादन तथा संरक्षा,सुरक्षा,परिचालन और प्रशासनिक मामलों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से मंडल में सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की गई। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक संरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान बटन दबाकर इस नवाचार का शुभारंभ किया।
रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग हुई स्मार्ट,टोकन सिस्टम लागू
शुभारंभ के अवसर पर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे विभिन्न मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण होगा,कर्मचारियों व अधिकारियों का समय बचेगा तथा कार्यप्रणाली अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनेगी।
उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था निर्णय प्रक्रिया को सरल और तेज बनाकर रेल प्रशासन की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार लाएगी।
इसके बाद आयोजित साप्ताहिक संरक्षा समीक्षा बैठक में डीआरएम ने मंडल पर सुरक्षित,संरक्षित और समयबद्ध रेल संचालन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मानसून के मद्देनज़र संवेदनशील एवं अति संवेदनशील रेलखंडों की नियमित निगरानी,सतत निरीक्षण तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया ताकि किसी भी संभावित स्थिति का समय रहते प्रभावी समाधान किया जा सके।
JNVU: LL.M और त्रिवर्षीय LLB की प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को
बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम सहित मंडल के सभी वरिष्ठ शाखा अधिकारी उपस्थित थे। सिंगल विंडो सिस्टम लागू होने से विभागीय कार्यों में गति आएगी,फाइलों के निस्तारण का समय घटेगा और संरक्षा एवं परिचालन से जुड़े मामलों पर त्वरित निर्णय लेने में भी सुविधा मिलेगी।
