हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर किसान परिवार पर हमला
- आरोपी बाइक और हथियार छोड़कर भागे
- वृद्ध के हाथ में फ्रैक्चर केस दर्ज
- जान की धमकी देकर फरार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बासनी बेदा की ढाणी मानपुरा में एक किसान परिवार पर हिस्ट्रशीटर सहित कुछ लोगों ने हथियारों से लैसे होकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
JNVU: LL.M और त्रिवर्षीय LLB की प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को
हमलावर भागते से समय अपनी बाइक और हथियार मौके पर ही छोडक़र निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। आरोपियों ने भागते समय जान की धमकी भी दी।
एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि बासनी बेंदा की ढाणी मानपुरा निवासी गोपाल प्रजापत की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसके पिता बिरमाराम पुत्र फूसाराम रविवार की शाम को अपने खेत में बाड़ कर रहे थे। तब शाम करीब 6 बजे वहां पर मानपुरा निवासी खिंवराज पुत्र किशनाराम,गणपत पुत्र घासीराम,गुलाब पुत्र बालूराम तीनों आए और पिता से गाली गलौच कर मारपीट करनी शुरू कर दी।
आरोप है कि उन लोगों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी,कूट और लाठी से हमला किया जिससे उसके पिता के हाथ में फैक्चर हो गया। सिर में भी गम्भीर चोट आयी। परिवार की महिलाओं ने जब बीच बचाव करना चाहा तो उनसे भी मारपीट की गई।
आरोपी हथियार और मोटरसाइकिल पर छोडक़र भाग गए। मारपीट और हमले में घायल उसके पिता को बाद में एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों ने भागते समय पुलिस कार्रवाई नहीं करने की धमकी देकर गए।
रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों में गणपत नाम का शख्स हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ पहले से ही कई प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल एयरपोर्ट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।
