Doordrishti News Logo

युवक से मारपीट कार के शीशे फोड़े,एक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक से मारपीट कार के शीशे फोड़े,एक गिरफ्तार।शहर के नागौरी गेट स्थित जालोरियों का बास में पड़ौसियों के विवाद में एक युवक से मारपीट हुई। एक परिवार की कार के शीशे फोडक़र नुकसान पहुंचाया गया।

पीडि़त ने नागौरी गेट थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने शख्स को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा।
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि जालोरियों का बास निवासी हेमराज पुत्र मेघराज ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि पड़ौस में रहने वाले एक परिवार के लोगों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की और उसके घर के बाहर खड़ी कार को नुकसान पहुंचाते हुए शीशा फोड़ दिया। पुलिस ने घटना में गौरव नाम के शख्स को शांतिभंग में पकड़ा है।

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर व जयपुर को फिर बम से उड़ाने की धमकी

Related posts: