Doordrishti News Logo

पांच माह बाद भी आर्मी हवलदार का नहीं लगा पता

  • अंतिम बार पत्नी से हुई बात

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच माह बाद भी आर्मी हवलदार का नहीं लगा पता। 56 एपीओ में तैनात आर्मी हवलदार शैंकी पिछले पांच महिनों से लापता है। अंतिम बार उनकी पत्नी से बात फरवरी माह में हुई थी। मगर उसके बाद से वह लापता है। अब पत्नी ने रातानाडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। वह अपनी रेजीमेंट में उपस्थित नहीं हुआ है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि पंजाब के जालंधर स्थित फिलोर गोरया का रहने वाला शैंकी पुत्र सुखदेव 56 एपीओ रेजीमेंट में हवलदार के पद पर तैनात था। वह गत 17 फरवरी से लापता है।

आपसी रंजिश में युवक पर फायरिंग: बोलेरो कैंपर पर लगी गोली

अंतिम बाद उसकी पत्नी मनिंदर कौर से बात हुई थी। जिसके बाद से कोई कांटेक्ट नहीं हो पाया। वह अपनी रेजीमेंंट में भी नहीं पहुंचा। आर्मी हवलदार की पत्नी मनिंदर की तरफ से गुरूवार को रातानाडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।