Doordrishti News Logo

आपसी रंजिश में युवक पर फायरिंग: बोलेरो कैंपर पर लगी गोली

  • एफएसएल टीम पहुंची
  • पीड़ित भागने लगा तो ट्रक और जेसीबी से रोका रास्ता
  • जान बचाकर भागा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी रंजिश में युवक पर फायरिंग: बोलेरो कैंपर पर लगी गोली। शहर के निकट गोरा होटल के पास में बुधवार की रात को एक युवक पर कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। युवक अपनी बोलेरो कैंपर में था। गोली गाड़ी पर लगी है,मगर कोई हताहत नहीं हुआ।

वह गाड़ी लेकर भागने लगा तो आरोपियों ने पहले से ही उसे रोकने के लिए ट्रक और जेसीबी को आडे लगा दिया था। तब वह अपनी बोलेरो कैंपर छोडक़र भाग निकला। उसने कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि दोनों ही पक्ष का क्राइम रिकार्ड रहा है।
बोलेरो की जांच के लिए एफएस एल टीम को बुलाया गया है। घटना को लेकर गुरुवार की रात को रिपोर्ट दी गई।

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि महेंद्र सिंह अपनी बोलेरो लेकर गोरा होटल की तरफ आया था। तब वहां पहले से मौजूद विकास,सुभाष,बंटी, रॉनी, हेमंत आदि ने उसे रोकने का प्रयास करते हुए उस पर फायरिंग की। फायरिंग के बाद वह भागने लगा तो पहले से ही आरोपियों ने ट्रक और जेसीबी को आडे लगा रखा था,ताकि वह भागने नहीं पाएं। मगर महेंद्र सिंह गाड़ी से उतर कर अंधेरे में भाग गया।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात को पीडि़त महेंद्र सिंह ने मामला दर्ज कराया है। बोलेरो कैंपर गोली लगने के निशान मिले है। एक राउण्ड फायर होने का अंदेशा है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जांच की जा रही है।आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि दोनों ही पक्ष के खिलाफ आपराधिक रिकार्ड रहा है। फिलहाल मामलें जांच की जा रही है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026