Doordrishti News Logo

युवक पर जानलेवा हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक पर जानलेवा हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार।शहर की महामंदिर पुलिस ने जूडियो शोरूम के पास बुधवार की रात को युवक पर जानलेवा हमला करने के प्रकरण का खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से अब हथियार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

पीटीआई अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि 08 जुलाई की रात्रि में जूडियो शोरूम के पास एक व्यक्ति का पांच हमलावरों ने मिलकर तलवार, डण्डों व पाईप से हमला कर फरार हो गए थे। बाद में पीडि़त को अस्पताल में भर्ती कराया गया।थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार घायल करण सरगरा निवासी सरगरा कॉलानी नागौरी गेट ने पर्चा बयान दिया था,जिस पर केस दर्ज किया गया।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार व पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष चौधरी के सुपर विजन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जाधपुर पूर्व बीरन्द्रसिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त पूर्व प्रतीकसिंह के निकटतम पर्यबक्षण में घटना की गम्भीरता का देखते हुए तकनीकी संसाधनों, परम्परागत पुलिसिंग व मुखबिर तंत्र के जरिए पांच आरोपियों को पकड़ा गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार 
थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण में शिपहाउस कॉलोनी नया तालाब निवासी वसीम, सरगरा कॉलोनी शिपहाउस हाल लक्ष्मण नगर रमजान का हत्था निवासी अरूण सरगरा,अंकित सरगरा, नांदड़ाकलां सरगरों का बास निवासी यशवर्धन चौहान उर्फ यश और निहारियों की गली उदयमंदिर निवासी समीर को पकड़ा गया है। अभियुक्तों से अब हथियार बरामदगी के प्रयास जारी है। इनके बीच आपसी रंजिश सामने आई है।

Related posts: