राममोहल्ला रोड नागौरी गेट में मिले दो नवजात के शव,पुलिस पहुंची
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राममोहल्ला रोड नागौरी गेट में मिले दो नवजात के शव, पुलिस पहुंची। शहर के नागौरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र राममोहल्ला रोड पर शुक्रवार की रात को एक साथ दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों का पता लगने पर वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई।
युवक पर जानलेवा हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार
सूचना पर नागौरी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और नवजातों के शव बरामद कर एमजीएच की मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस अब नवजात के शवों को लेकर छानबीन में जुटी है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि रात साढ़ेे दस बजे के आसपास सूचना मिली कि राममोहल्ला रोड पर कपड़े में लिपटें दो नवजात के शव पड़ेे है। इस पर पुलिस वहां पहुंची।
इधर आस पास के लोगों को इसका पता लगने पर वहां एकत्र हो गए। पुलिस ने शवों को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। शवों को कौन कब और कहां से लाकर छोड़ गया है, पुलिस इस बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। आशंका बनी है कि किसी महिला के दो मृत नवजातों का जन्म हुआ हो या फिर उनकी मौत हो गई। जांच के बाद ही इस बारे में पता लग पाएगा।
