आठ और स्लीपर बसों को किया जब्त

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जांच अभियान जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आठ और स्लीपर बसों को किया जब्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी विशेष निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान के दौरान जोधपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आज भी स्लीपर बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर आठ बसों को जब्त किया गया और बसों के चालान भी किए गए। इससे पहले भी आठ बसों को जब्त किया गया था।

जांच में पता चला कि स्लीपर बसों में एआईएस-119 के प्रावधानों की पालना नहीं की जा रही। वाहनों में पर्याप्त इमरजेंसी गेट नहीं मिले,बैठक क्षमता में बदलाव किया गया। साथ ही बसों के पीछे चैसिस काटकर नियम विरूद्ध बनाए लगेज स्पेस,छत पर लगेज कैरियर मिले। बसों में लगे स्लीपर की लंबाई और फर्श से ऊंचाई निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं मिले। इस पर इन बसों को जब्त कर इनके चालान किए गए।

गृह मंत्री व बंदरगाह मंत्री ने की पत्तन सुरक्षा ब्यूरो BoPS के गठन प्रगति की समीक्षा

कार्रवाई के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के सचिव डॉ.मनीष हरजाई,न्यायिक मजिस्ट्रेट (मोबाइल) जोधपुर महानगर दिलीप चौधरी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपाल सिंह लखावत, जिला परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जोधपुर छगल लाल मालवीय,परिवहन निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह व मोहम्मद फिरोज,पुलिस निरीक्षक गंगाराम तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट (मोबाइल) जोधपुर महानगर की उडऩदस्ता टीम के सदस्य उपस्थित थे।