न्यायिक अधिकारियों ने किया निजी बसों का निरीक्षण

आठ बसों पर र्कारवाई -नियमों की पालना नहीं करने पर चालान काटा -सीज भी की

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),न्यायिक अधिकारियों ने किया निजी बसों का निरीक्षण। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के सचिव डॉ.मनीष हरजाई ने संयुक्त निरीक्षण दल के साथ आज लग्जरी व स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल आठ बसों पर कार्रवाई की गई।

ट्रेलर से 100 सीमेंट बैग चोरी

इस दौरान दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाली बसों को जब्त किया गया एवं बसों के चालान भी किए गए। चैकिंग के दौरान स्लीपर बसों द्वारा एआईएस-119 के प्रावधानों की पालना नहीं करने,वाहनों में पर्याप्त आपातकालीन द्वार नहीं होना,बैठक क्षमता में परिवर्तन,वाहन के पीछे चैसिस को काटकर नियम विरूद्ध बनाए गए लगेज स्पेस,छत पर लगेज कैरियर बनाना,वाहनों का ओवरहेंग होना तथा बसों में लगे स्लीपर की लम्बाई और फर्श से ऊंचाई निर्धारित मापदण्डों के अनुसार नहीं होना आदि की चैकिंग की गई।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त निरीक्षण दल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,जोधपुर जिला महेन्द्र कुमार टाक, न्यायिक मजिस्ट्रेट (मोबाइल),जोधपुर महानगर दिलीप चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जोधपुर छगल लाल मालवीय, परिवहन निरीक्षक मोहम्मद फिरोज, पुलिस निरीक्षक गंगाराम तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट (मोबाईल) जोधपुर महानगर की उडऩदस्ता टीम उपस्थित थे।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026