बोलेरो चालक की लापरवाही से गई युवक की जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बोलेरो चालक की लापरवाही से गई युवक की जान। शहर के मथानिया पुलिस थाना क्षेत्र नेवरा गांव की सरहद में सडक़ किनारे खड़े युवक को बोलेरो चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके भाई ने बोलेरो चालक को नामजद कर केस दर्ज कराया।
दो साल पहले बैंक खाता परिचित को दिया,साइबर ठगी का आरोप
मथानिया पुलिस ने बताया कि नेवरा निवासी जगदीश पुत्र भीखाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई नेवरा में सडक़ किनारे खड़ा था। तब एक बोलेरो का चालक प्रेमाराम गाड़ी को तेज एवं लापरवाही से चलाते आया और उसके भाई को चपेट में ले लिया।
हादसे में उसका बुरी तरह घायल हो गया जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो चालक प्रेमाराम के खिलाफ अब जांच आरंभ की है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।
