दो साल पहले बैंक खाता परिचित को दिया,साइबर ठगी का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो साल पहले बैंक खाता परिचित को दिया,साइबर ठगी का आरोप। शहर के तिलक नगर महामंदिर में रहने वाले एक युवक ने अपने परिचित को दो साल पहले अपना बैंक खाता दिया था। जिस पर बाद में परिचित ने खाते का गलत इस्तेमाल कर साइबर ठगी करने लगा। इसका पता अब लगा है।
परिचित से ढाई लाख रुपए उधार लेकर गया अब लौटाने से इंकार
पीडि़त के खिलाफ देश के अलग अलग स्थानों पर साइबर ठगी शिकायतें मिलने पर उसने महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी।महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूलत: मंगेरिया भोपालगढ़ हाल तिलक नगर निवासी रविंद्र ताडा ने रिपोर्ट दी।
इसमें बताया कि उसने वर्ष 2024 में अपना बैंक खाता प्रकाश डारा को परिचित होने के नाते उपलब्ध करवाया था। मगर प्रकाश ने उसका गलत इस्तेमाल कर साइबर ठगी में काम लिया। पीडि़त के खिलाफ अलग अलग साइबर शिकायतें मिलने पर अब उसने फ्रॉड का केस दर्ज कराया।
