Doordrishti News Logo

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

  • जेएनवीयू के खेल एवं योग विभाग का मामला
  • कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पूर्व डीन और अन्य पर आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय नया परिसर के खेल एवं योग विभाग के पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर कर गबन किए जाने का आरोप लगा है।

सेवानिवृत पूर्व डीन के खिलाफ वर्तमान डीन की तरफ से भगत की कोठी थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब केस दर्ज कर जांच आरंभ की है। मामला वर्ष 2017-मई 2026 के बीच का बताया गया है।

भगत की कोठी थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जेएनवीयू खेल एवं योग विभाग के डीन डॉ.अमनसिंह सिसोदिया पुत्र ओमसिंह की तरफ से कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में आरोप है कि विभाग के पूर्व डीन और अन्य ने मिलकर विभागीय दस्तावेजों मेें हेरफेर कर गबन किया है। विभाग को मिलने वाले फंड में भी गबन किया गया है। आरटीआई फंड भी इसमें शामिल है।

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

थानाधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार गबन की तारीख 21 मई 2017 से 16 मई 26 के बीच की बताई गई है। इस बीच पूर्व डीन और अन्य ने मिलकर दस्तावेजों में हेरफेर कर बिलों में गबन किया। रिपोर्ट में गबन राशि का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल केस दर्ज किया गया है, अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026

समान नागरिक संहिता को लेकर प्रारूप समिति ने सुने नागरिकों के सुझाव

July 8, 2026